फिरोजाबाद में महिला को मारी गई गोली, दबंगों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम 

फिरोजाबाद में महिला को दिनदहाड़े गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्रा के द्वारा कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। 

/ Updated: Jul 26 2022, 06:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में एक घर में घुस कर दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ का है। जहां पर एक महिला अपने घर पर थी। आरोप है कि तभी चार लोग उसके घर पर आए और उन्होंने उस महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन चार आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद उसे गोली मार दी। इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्रा का कहना है कि महिला द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को आगरा रेफर किया गया है, उसका उपचार चल रहा है।