बिल्ली की शानदार फील्डिंग देखें लोग बोले जोंटी रोड्स, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने हाल ही में टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इसमें एक बिल्ली की शानदार फील्डिंग स्किल नजर आ रही हैं। इसके बाद कई लोग मजाक में इसे क्रिकेट का अगला सुपरस्टार कह रहे हैं।

/ Updated: Aug 11 2020, 12:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने हाल ही में टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इसमें एक बिल्ली की शानदार फील्डिंग स्किल नजर आ रही हैं। इसके बाद कई लोग मजाक में इसे क्रिकेट का अगला सुपरस्टार कह रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला गॉल्फ क्लब से गेंद को बिल्ली की ओर मारती है। बिल्ली के पीछे एक छोटा सा नेट भी है। इस वीडियो में बिल्ली हर गेंद को शानदार तरीके से कैच कर रही है। कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी बिल्ली के इस हुनर से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 1.5 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। करीब 7 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 1200 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।