सांसें रोक देने वाला Video, नाव में घूम रहे थे लोग तभी टूटकर गिरा एक बड़ा सा पत्थर

वीडियो डेस्क। ब्राजील का ये वीडियो आपकी भी सांसे थाम देगा। पर्यटक फर्नास झील में घूमने एन्जॉय करने गए थे। लेकिन ये खुशी मौत के मातम में बदल गई।  पर्यटक की नावों के ऊपर चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 23 लोग घायल हैं। कुछ की हड्डियां टूट तो कुछ को दूसरे जगहों पर चोटे आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। ब्राजील का ये वीडियो आपकी भी सांसे थाम देगा। पर्यटक फर्नास झील में घूमने एन्जॉय करने गए थे। लेकिन ये खुशी मौत के मातम में बदल गई। पर्यटक की नावों के ऊपर चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 23 लोग घायल हैं। कुछ की हड्डियां टूट तो कुछ को दूसरे जगहों पर चोटे आई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां चट्टान का एक टुकड़ा पानी में खड़ी नावों के ऊपर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसा इतना भयंकर था कि कैपिटोलियो के पास फर्नास झील में एक विशाल लहर पैदा हो गई। लेक फर्नास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां प्राकृतिक घाटियां और पानी के झरने हैं। यहां आस-पास होटल और हॉलिडे होम हैं। मिनस गेरैस राज्य के गवर्नर रोमू जेमा ने ट्वीट किया, आज हम अपने राज्य में एक त्रासदी का दर्द झेल रहे हैं। भारी बारिश की वजह से कैपिटलियो में लेक फर्नास में पत्थरों की एक दीवार गिर गई। 

Related Video