कैंसर का प्रभावी इलाज ढूंढने पर इन वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल

चिकित्सा और फिजिक्स के बाद इस साल के केमिस्ट्री (रसायन) के नोबेल पुरस्कार विजेताओं का एलान हो गया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने बुधवार को एलान किया कि इस साल केमिस्ट्री का नोबेल जीनोम एडिटिंग का तरीका विकसित करने के लिए इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डूडना को दिया जाएगा। जेनिफर ए डूडना का जन्म साल 1964 में वाशिंगटन में हुआ था। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कली में प्रोफेसर हैं। वहीं, इमैनुएल कारपेंटियर का जन्म साल 1968 में फ्रांस के जुविसी-सर-ओर्ग में हुआ था। वह जर्मनी के बर्लिन में मैक्स प्लांक यूनिट फॉर दि साइंस ऑफ पैथोजेन्स की निदेशक हैं।

/ Updated: Oct 08 2020, 11:49 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email