1 हफ्ते से हो रही बारिश बनी काल, भूस्खलन होने से 113 लोगों की मौत... मलबे में दबीं हैं कई जान

वीडियो डेस्क। साल 2020 अभी ना जाने कितने रूप दिखाएगी। पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है। वहीं प्राकृतिक आपदा लोगों पर आग में घी का काम कर रही है। म्यांमार के कचिन प्रांत में 1 हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से म्यांमार के कचिन प्रांत की एक खदान में गुरुवार सुबह 8 बजे भूस्खलन हो गया। 

/ Updated: Jul 02 2020, 02:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। साल 2020 अभी ना जाने कितने रूप दिखाएगी। पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही है। वहीं प्राकृतिक आपदा लोगों पर आग में घी का काम कर रही है। म्यांमार के कचिन प्रांत में 1 हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से म्यांमार के कचिन प्रांत की एक खदान में गुरुवार सुबह 8 बजे भूस्खलन हो गया। इसमें 113 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई मजदूर कीचड़ में फंसे हुए हैं। वहीं तेज बारिश राहत बचाव काम में बाधा बन रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब मजदूर 250 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ मजदूरों की मौत डूबने से हुई, क्योंकि खदान के नजदीक बारिश की वजह से पानी भर गया था। पिछले साल पर म्यांमार में ऐसी आपदा आई थी जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 80 हजार लोग बेघर हो गए थे।