चीन में कोई भी नगारिक TiK TOK यूज नहीं कर सकता, पहले से ही बैन है ऐप

वीडियो डेस्क। भारत में 59 चीनी ऐप को हमेशा के लिए बाय बाय कह दिया है। सरकार ने चीनी ऐप Tic tok सहित 59 ऐप बैन कर दिए हैं। यूजर्स की प्रिवेशी और डेटा की सिक्यॉरिटी के चलते भारत सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। टिक टॉक के भारत में सबसे से ज्यादा यूजर्स थे। लेकिन क्या आपको पता है जिस ऐप को भारतीय धड़ल्ले से यूज कर रहे थे वही ऐप चीन में पहले से ही बैन है। चीन का कोई भी नागरिक टिक टॉक यूज नहीं कर सकता है। टिकटॉक के विकल्प के तौर पर चीन के यूजर्स Douyin नाम के ऐप का इस्तेमाल करते हैं। 

/ Updated: Jul 02 2020, 04:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत में 59 चीनी ऐप को हमेशा के लिए बाय बाय कह दिया है। सरकार ने चीनी ऐप Tic tok सहित 59 ऐप बैन कर दिए हैं। यूजर्स की प्रिवेशी और डेटा की सिक्यॉरिटी के चलते भारत सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। टिक टॉक के भारत में सबसे से ज्यादा यूजर्स थे। लेकिन क्या आपको पता है जिस ऐप को भारतीय धड़ल्ले से यूज कर रहे थे वही ऐप चीन में पहले से ही बैन है। चीन का कोई भी नागरिक टिक टॉक यूज नहीं कर सकता है। टिकटॉक के विकल्प के तौर पर चीन के यूजर्स Douyin नाम के ऐप का इस्तेमाल करते हैं। चीन की सरकार अपने नागरिकों के विडियो ग्लोबल यूजर्स के साथ शेयर नहीं होने देना चाहती। Douyin बेशक टिकटॉक का चाइनीज वर्जन माना जाता हो लेकिन इसे केवल चीन के लोग यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं चीन अपने यूजर्स की ऑनलाइन ऐक्टिविटी को लेकर काफी अलर्ट रहता है और वहां के साइबर स्पेस पर ढेरों बंदिशें लगाई गई हैं। चीन में फेसबुक से लेकर वॉट्सऐप और टिकटॉक तक सारे ग्लोबल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बैन है। चीन के यूजर्स फेसबुक की जगह Weibo, गूगल की जगह Baidu, यूट्यूब की जगह Youku और वॉट्सऐप की जगह WeChat का इस्तेमाल करते हैं। ग्लोबली करोड़ों यूजर्स वाला टिकटॉक भी चीन में हमेशा से ही बैन है, जबकि यह खुद एक चाइनीज ऐप है।