Video: 60 साल का सबसे खतरनाक तूफान, हर तरफ थीं चीख-पुकार; उड़ रही थीं छतें

जापान में लोगों के बीच 60 साल में सबसे खतरनाक तूफान हेजिबीस का डर सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह से करीब 42 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया है। 

Share this Video

टोक्यो. जापान में लोगों के बीच 60 साल में सबसे खतरनाक तूफान हेजिबीस का डर सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह से करीब 42 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया है। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जापान में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ है। हेजिबीस तूफान के कारण राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया है। फिलीपिंस ने इस तूफान को हेजिबीस नाम दिया है। वहां की भाषा में इसका मतलब रफ्तार होता है। बता दें कि जापान में 1958 में इसी तरह के तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।

Related Video