आखिर चीन क्यों भिड़ रहा भारत से, क्यों मचा है बवाल ?

भारत और चीन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।  5 मई को लद्दाख के पेंगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ था। इस घटना में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। इसी तरह की एक  घटना 9 मई को सिक्किम सेक्टर में नाथूला पास के पास भी हुई थी, जहां दोनों देशों के लगभग 150 सैनिकों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे। चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । भारत-चीन सीमा विवाद पर वरिष्ठ अमेरिकी राजयनिक के भारत का समर्थन किए जाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमेरिकी समर्थन को बकवास बताया है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनलों के माध्यम से परामर्श चल रहा है, इसमें अमेरिका का कोई काम नहीं है। ऐसे में हमारे एक्सपर्ट विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे से समझे आखिर ये विवाद है क्या कितने क्षेत्रों पर ये विवाद हो रहा है।
 

/ Updated: May 23 2020, 01:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत और चीन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।  5 मई को लद्दाख के पेंगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ था। इस घटना में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। इसी तरह की एक  घटना 9 मई को सिक्किम सेक्टर में नाथूला पास के पास भी हुई थी, जहां दोनों देशों के लगभग 150 सैनिकों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे। चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । भारत-चीन सीमा विवाद पर वरिष्ठ अमेरिकी राजयनिक के भारत का समर्थन किए जाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमेरिकी समर्थन को बकवास बताया है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनलों के माध्यम से परामर्श चल रहा है, इसमें अमेरिका का कोई काम नहीं है। ऐसे में हमारे एक्सपर्ट विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे से समझे आखिर ये विवाद है क्या कितने क्षेत्रों पर ये विवाद हो रहा है।


मई में दो बार भारतीय-चीनी सैनिकों में झड़प
बता दें कि 5 मई को लद्दाख के पेंगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ था। इस घटना में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। इसी तरह की एक अन्य घटना 9 मई को सिक्किम सेक्टर में नाथूला पास के पास भी हुई थी, जहां दोनों देशों के लगभग 150 सैनिकों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे।

डोकलाम में चला था लंबा गतिरोध
वर्ष 2017 में डोकलाम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 73 दिन तक गतिरोध चला था जिससे दोनों परमाणु अस्त्र संपन्न देशों के बीच युद्ध की आशंका उत्पन्न हो गई थी। दोनों देश कहते रहे हैं कि लंबित सीमा मुद्दे का अंतिम समाधान होने तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरिता बनाए रखना आवश्यक है।