भारत में 5G सर्विस 1 अक्टूबर से लॉन्च हो चुकी है। पीएम मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में इसे लॉन्च किया। इसके साथ ही भारत दुनियाभर के उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां 5G सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है। 5G सर्विस को लेकर हर एक यूजर के मन में कई सवाल हैं, जिनके जवाब वो जानना चाहता है।