रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट से डराने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी प्रतिभागियों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) ने एक स्टडी की है। इसमें बताया गया है कि कोरोना की दूसरी लहर गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की मांओं के लिए अधिक खतरनाक है। ICMR ने इससे बचने इन महिलाओं के वैक्सीनेशन पर जोर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीवाटेक के 5वें संस्करण में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में भाषण दिया। इसमें उन्होंने कोरोना महामारी से उबरने में 'डिजिटल इंडिया' के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कई स्टार्टअप का उदाहरण देकर बताया कि कैसे इन्होंने देश को संकट से उबारा या आगे बढ़ने में मदद की।
कोरोना संक्रमण एक ऐसी बीमारी है, जो भावनात्मक तौर पर भी लोगों को विचलित कर देती है। गाजियाबाद में एक दम्पती पॉजिटिव हो गए। तब उन्होंने अपने 6 साल के बेटे को संक्रमण से बचाने एक अलग कमरे में रखा। बच्चे की मां ने अपनी यह कहानी एक पत्र के जरिये मोदी को लिखी थी। यह पढ़कर मोदी बेहद प्रभावित हुए और उनकी तारीफ की।
बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी लहर को लेकर वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 5,000 हेल्थ अस्टिटेंट तैयार करने की एक बहुत महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई है। यह हेल्थ अस्टिटेंट डॉक्टर और नर्स के अस्टिटेंट के रूप में काम करेंगे।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए केस मिले हैं, जबकि 2540 लोगों को जान गंवानी पड़ी। हालांकि रिकवरी लगातार बेहतर बनी हुई है। बीते दिन 1.07 लाख लोग रिकवर हुए।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली रुपाली 25 साल की है। कोरोना को हराने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होने पर वायरस को हराया जा सकता है।
अकाली दल और बसपा का यह प्रदर्शन राज्य की अमरिंदर सरकार के खिलाफ कोविड वैक्सीन को प्राइवेट अस्पतालों में बेचने के खिलाफ है। आरोप है कि पंजाब सरकार ने वैक्सीन सरकारी अस्पतालों की बजाय अधिक दामों में प्राइवेट अस्पतालों को दे दी है।
पश्चिम बंगाल में कोविड -19 रविवार को बढ़कर 14,61,257 हो गया। यहां 84 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब मौत का आंकड़ा 16,896 तक पहुंचा गया है। उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 597 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कोलकाता में 426 मामले दर्ज किए गए।
मुंबई में 520 एकड़ क्षेत्र में फैला धारावी क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा स्लम है। सबसे घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में दस लाख से अधिक लोग रहते हैं।