7वें अंतरराष्ट्रीय दिवस पर भारत सहित दुनिया के 190 देशों में लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग करते देखे जा रहे हैं। यह दूसरा साल है, कोरोना संकट के बीच योग दिवस आया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महामारी के इस भीषण दौर में खुद को फिट रखने और संक्रमण से बचने की टिप्स काफी महत्वपूर्ण साबित होंगी। मोदी ने मुख्य कार्यक्रम को संबोधित किया।
बेंगलुरु की एक संस्था न्याय लोगों की कोविड-19 की से जुड़ी परेशानियों में मदद कर रही है। न्याय का मिशन लोगों को सरल, कोरोना से जुड़ी सुविधा, मदद और कानूनी सलाह देना भी है।
केंद्र सरकार ने कहा, अगर कोविड -19 के कारण जान गंवाने वाले हर व्यक्ति को 4 लाख रुपए दिए गए तो एसडीआरएफ की पूरी राशि इसी पर खर्च हो जाएगी। सरकार ने सूचित किया कि 2019-20 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड -19 के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 1,113.21 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि जारी की गई है।
डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, वैक्सीन पूरा होने तक हमें आक्रामक तरीके से काम करना होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन लगाने से महामारी पर कंट्रोल नहीं मिलेगा, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।
10वीं, 12वीं क्लास के लिए परीक्षा के एक या दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया था। उसके बाद उन्हें ग्रेस मार्क्स से पार करने का निर्णय लिया गया था।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 60000 के करीब नए केस मिले। इस दौरान मौतें भी सिर्फ 1600 के आसपास हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 74 दिनों बाद सबसे कम एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 6,019 एक्टिव केस हैं। 1,675,684 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में 22,030 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना लॉकडाउन की वजह से कई सेलेब्स काम न मिलने के कारण बेरोजगार हुए। अब टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करने वाली 2 एक्ट्रेसेस को मुंबई पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के साथ 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस कार्यक्रम की शुरूआत हो गई।
गुरुवार को मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास सारंग ने इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि NCDC की रिपोर्ट में भोपाल में एक पॉजिटिव मामले में नया वेरिएंट मिला है। जिसके बारे में हम पूरी जानकारी निकलने के साथ स्टडी करवा रहे हैं।