यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। दोनों ही एक दूसरे के ऊपर मामले को टाल रहे है। जानवर के द्वारा शव को नोंच जाने पर घरवालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
यूपी के मैनपुरी जिले में भाईदूज के दिन चाय पीने से दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप पर काम कर रहे एक कर्मचारी को इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसने सिरगेट पीने से मजा किया था। घटना दिवाली की रात हुई। मंगलवार की रात पुलिस ने जानकारी दी। इसके साथ आरोपियों के घर तोड़े जा रहे है।
गाम्बिया में भारत की मैडेन फार्मास्क्यूटिकल्स कंपनी का कफ सीरप पीने से 66 बच्चों की मौत के बाद भारत अलर्ट हो गया है। हरियाणा सरकार इस कंपनी के कफ सिरप प्रोडक्शन पर बैन लगा दिया है। कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
उत्तराखंड के उत्तराकाशी में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी का डंडा-II चोटी पर 41 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से 10 की मौत हो गई। इस हादसे में अपने कई साथियों की जान बचाने वाले रोहित भट्ट ने हिमस्खलन की रूह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई।
एक चौंकाने वाली घटना में दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार की रात दो लोगों ने 6 वर्षीय लड़के की कथित तौर बलि के मकसद से हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऐसा उन्होंने भगवान के आदेश पर किया है। घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में CRPF हेडक्वार्टर की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई।
लंदन पहुंचीं पाकिस्तान की सूचना प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब की वहां रहने वाले पाकिस्तानियों ने खूब फजीहत कर दी। उन्हें चोरनी-चोरनी कहकर बुलाया। वे पाकिस्तान में आई बाढ़ से परेशान लोगों को छोड़कर मरियम के विदेश घूमने से नाराज थे।
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक व्यापारी को नशे में धुत्त युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला। पिता की चीख सुनकर बचाने आए बेटों को भी आरोपी ने बुरी तरह पिटाई की। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
तमाम कोशिश के बाद भी अगर वेट कम नहीं हो रहा है तो फिर फिजिकल चेकअप कराने की जरूरत है। विटामिन्स की कमी की वजह से भी वजन बढ़ता है। आइए जानते हैं कौन-कौन विटामिन से वेट कंट्रोल नहीं होता है और इसेक कैसे दूर कर सकते हैं।
राजस्थान के जैसलमेर में हो रहे बाबा रामदेव मेले में मंगलवार 6 सितंबर के दिन भांग पीने का कंपटीशन हुआ। इसमें शामिल होने के लिए चेन्नई ,पश्चिम बंगाल तक से आए थे लोग। पहले सबसे ज्यादा भांग पीने पर मिलता था ईनाम, अब बात हार जीत तक सीमित।