एक्टर विजय राज पर एक महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि कोर्ट ने विजय राज को जमानत पर रिहा कर दिया है।

मुंबई। फिल्म 'रन' और 'धमाल' में यादगार रोल निभाने वाले एक्टर विजय राज पर एक महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। 2 नवंबर की रात शेरनी फ़िल्म की शूटिंग में सहयोगी सदस्य के रूप में काम करने आई एक महिला ने विजय राज द्वारा द गेटवे होटल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। मामले में गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विजय राज को गिरफ्तार किया था। विजय राज को मंगलवार 3 नवंबर को रामनगर पुलिस द्वारा गोंदिया कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। शेरनी की शूटिंग कर रहे थे विजय राज...
Vijay Raaz Arrested: Actor Vijay Raaz Arrested By Maharashtra Police In Molestation Case - अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, महिला कलाकार के साथ होटल में छेड़छाड़ का आरोप - Amar Ujala Hindi News Live

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, गोंदिया जिले से सटे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बॉलीवुड फिल्म शेरनी की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों ही फ़िल्म की एक्ट्रेस विद्या बालन को क्रू सदस्यों के साथ सेट पर पूजा करते देखा गया था। ये सभी कलाकार गोंदिया के होटल “द गेटवे” में रुके हुए हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय राज फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव हैं। उन्हें फिल्मों में वो सपोर्टिंग एक्टर, कॉमेडियन और कई बार विलेन के रोल में भी देखा जा चुका है। वो धमाल, मानसून वेडिंग, गली ब्वॉय, लूटकेस, दिल्ली 6, रन, ड्रीम गर्ल, वेलकम, पटाखा, सूरमा और स्त्री जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

कुछ दिनों पहले विजय राज हॉटस्टार की वेब सीरीज 'परिवॉर' में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में कैरेक्टर का नाम गंगाराम त्रिपाठी है। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावड़ी' में नजर आने वाले हैं।