WATCH VIDEO: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं इशिता दत्ता, लाडले को सीने से चिपकाए दिखे वत्सल सेठ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इशिता दत्ता और वत्सल सेठ अपने 2 दिन के बच्चे को हॉस्पिटल से लेकर घर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। इशिता ने 19 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के 2 दिन बाद इशिता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब हॉस्पिटल से इशिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वत्सल अपने हाथों में बेटे को थामे नजर आ रहे हैं तो वहीं इशिता भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए, लेकिन अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया। इस वीडियो में इशिता दत्ता लेवेंडर कलर के कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में नजर आ रही हैं। वहीं उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें इशिता बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं इशिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2017 में बॉलीवुड एक्टर वत्सल सेठ से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल पहली बार पेरेंट्स बनने वाला है।

और पढ़ें.. 

आलिया भट्ट बेटी राहा को नहीं बनाना चाहती हैं एक्ट्रेस, कर दिया बेटी की करियर प्लानिंग का खुलासा

Related Video