VIDEO: रणबीर कपूर ने खरीदी इतनी महंगी SUV कि इस कीमत मिडिल क्लास फैमिली 8 डुप्लेक्स खरीद ले

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणबीर कपूर ने इसी साल दिसंबर में अपनी एक रेंज रोवर कार बेची थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी गैरेज में नई रेंज रोवर की एंट्री करा दी है। ब्लैक कलर की इस रेंज रोवर कार की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नई रेंज रोवर कार से दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने ब्लैक कलर की यह रेंज रोवर कार हाल ही में खरीदी है। इस कार की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह इतनी बड़ी कीमत कि इसमें कोई भी मिडिल क्लास फैमिली आसान से 8 डुप्लेक्स खरीद सकती है। कार के साथ रणबीर कपूर का वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "इससे अच्छी तो डिफेंडर लगती है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आलिया के पैसों से लिया है इसने, उसको ज्यादा मूवीज मिल रही हैं और अब हॉलीवुड में भी आ गई है।" एक यूजर ने रणबीर की हौसला अफजाई करते हुए लिखा है, "अपनी नई कार को एन्जॉय करो और हेटर्स को जलने और भौंकने दो।"वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को बतौर लीड हीरो पिछली बार 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म एनिमल इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 

और पढ़ें…

वो 10 बॉलीवुड फ़िल्में, जिन्हें फ्लॉप होने के बावजूद मिली हाई रेटिंग

Related Video