एयरपोर्ट पर एक शख्स ने दिया रवीना टंडन की बेटी राशा को धक्का, भड़की एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

रवीना टंडन की बेटी राशा को एक शख्स ने धक्का दे दिया। यह देखकर रवीना उस शख्स पर भड़क गईं और उनसे कहने लगीं कि बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार न करें। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

/ Updated: Apr 06 2023, 05:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में एयरपोर्ट पर बेटी राशा और बेटे रणबीर थडानी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान रवीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पद्म श्री अवॉर्ड को फ्लॉट करते हुए नजर आईं। अब मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रवीना को देख उनके कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए। फोटो लेने के चक्कर में उन्होंने रवीना की बेटी राशा को धक्का मार दिया। ऐसा देख वो उस शख्स पर भड़क गईं और कहने लगीं कि प्लीज बच्चों को धक्का मत दीजिए। आपको बता दें रवीना ने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- राशा और रणबीर। शादी से पहले उन्होंने दो लड़कियों को गोद लिया था, जिनका नाम पूजा और छाया है।

Read more Articles on