अंबानी के इवेंट में हसीनाओं ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सारा-जाह्नवी-रश्मिका ने बिखेरा जलवा, VIDEO

Bollywood Actresses At Jio World Plaza Event, बीती रात मुंबई में सितारों का मेला लगा। दरअसल, अंबानी ने अपने जियो वर्ल्ड प्लाजा का शुभारंभ किया। इवेंट के रैंप पर कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। इनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

/ Updated: Nov 01 2023, 11:31 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की मंगलवार को मुंबई में लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पूरे परिवार के साथ इवेंट में मौजूद थे। इतना ही नहीं इवेंट में बॉलीवुड सितारों का मेला भी लगा। इस मौके पर एक रैम्प शो का आयोजन किया गया, जिसमें इंडस्ट्री की हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने गोल्डन गाउन में टशन दिखाते हुए रैम्प पर वॉक किया। वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, सोनम कपूर (Sonam Kapoor)मल्टी कलर गोल्डन लहंगा में नजर आई। स्मोकी आइज और बालों को टाइट बांधे सोनम का लुक बेहद ग्लैमरस दिख रहा था। रैम्प पर फिल्म एनिमल की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बोल्ड लुक में नजर आईं। सिल्वर गाउन में जाह्नवी कपूर ने महफिल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक और अदाओं से सभी का दिल जीता। इवेंट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।