'गंदी फ़िल्में बनाने वाली फैमिली', शॉर्ट ड्रेस में शिल्पा शेट्टी और मुंह छुपाए उनके पति को देख लोगों ने मारा ताना, देखें VIDEO

फैमिली गैदरिंग के लिए निकले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मास्क के पीछे अपना चेहरा छुपाने की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि लोग शिल्पा शेट्टी के परिवार को गंदी फ़िल्में बनाने वाली फैमिली तक कहकर ताना मार रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) रविवार को मुंबई में अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुईं। उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा के अलावा उनकी मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी, दोनों बच्चे विवान राज कुंद्रा और शमीषा शेट्टी कुंद्रा थे। शिल्पा ने इस दौरान रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और वे इसमें खूबसूरत भी लग रही थीं। लेकिन उनसे ज्यादा ध्यान उनके पति राज कुंद्रा खींच रहे थे, जो हमेशा की तरह मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। इंटरनेट यूजर्स को उनका यह अंदाज़ इस बार भी पसंद नहीं आया। वे राज कुंद्रा को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "मुझे आश्चर्य होता है कि राज कुंद्रा अपने बच्चों को क्या बताते होंगे कि उन्होंने यह अजीब मास्क क्यों पहन रखा है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इसकी कोई औकात नहीं है। पता नहीं ऐसा क्या कांड किया है, जो मुंह छुपाए फिर रहा है।" एक यूजर ने कमेंट किया है, "लगता है पोर्न केस का किस्सा भूले नहीं हैं अभी तक राज कुंद्रा जी, इसीलिए मुंह छुपाके बाहर आते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "गंदी फ़िल्में बनाने वाली फैमिली।" 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट हुए थे। उन्हें दो महीने मुंबई के बायकुला जेल में काटने पड़े थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video