Watch Video: पैरेट ग्रीन आउटफिट में अनन्या पांडे ने ढाया कहर, लुक देख फैंस हुए क्रेजी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनन्या पांडे पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इस बीच हाल ही में उन्हें एक इवेंट में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान अनन्या पैरेट ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनन्या वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर लुक में बेहद स्टनिंग लगती हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'नेशनल क्रश अनन्या पांडे'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'अनन्या का फैशन सेंस बहुत अच्छा है। वो हर लुक में बहुत खूबसूरत लगती हैं।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें अनन्या पांडे जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनन्या के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। यह फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

और पढ़ें..

बीच कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा के पति पर महिला फैन ने फेंकी ब्रा, निक जोनस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video

Related Video