Watch Video: Ex गर्लफ्रेंड सारा अली खान की दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन के इस अंदाज को देख फैंस हुए शॉक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान की दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान फैंस उन्हें देखकर शॉक हो गए।

/ Updated: Nov 10 2023, 04:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (sara ali khan) ने हाल ही में अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर से लेकर सारा के एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) भी शामिल हुए। वहीं सबकी निगाहें कार्तिक पर ही टिकी रहीं। इस दौरान कार्तिक येलो और व्हाइट कुर्ता पहजामे में पहुंचे। हालांकि, कार्तिक को देख उनके सभी फैंस शॉक हो गए। लोगों का कहना है कि वो बहुत कमजोर लग रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'अचानक कार्तिक का चेहरा क्यों बदल गया है?' दूसरे ने लिखा, 'कार्तिक शेविंग करने के बाद बुरे और कमजोर लग रहे हैं।' वहीं कुछ उनकी तबीयत को लेकर परेशान हैं। आपको बता दें सारा और कार्तिक ने 'लव आज कल 2' में साथ काम किया था और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

और पढ़ें..

सारा अली खान की दिवाली पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स, पर सिर्फ 1 पर टिकी रहीं निगाहें

Read more Articles on