पैपराजी की वजह से खुशी कपूर को इस जगह लगी चोट, बॉडीगार्ड का भड़कता हुआ VIDEO आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी की वजह से खुशी कपूर को चोट लग जाती है। खुशी को ऐसे देख उनके बॉडीगार्ड पैप्स पर भड़क जाते हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान खुशी को देखकर पैपराजी उन्हें कैप्चर करने लगे। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुशी को देखते ही काफी भीड़ हो जाती है। इतने में खुशी की आंख में किसी का छाता लग जाता है और वो तुरंत आंख में हाथ रख लेती हैं। इसके बाद उनका बॉडीगार्ड चिल्लाता है कि पागल है क्या, मैडम की आंख में लगा। मजेदार बात तो यह थी कि इसके बाद वो खिलखिला कर हंसने लगती हैं और जैसे तैसे भीड़ से बाहर निकलती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'पैपराजी को सेलेब्स के प्रिवेसी का ध्यान रखना चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'अगर खुशी की आंख में ज्यादा चोट लग जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।' वहीं कुछ लोग खुशी को ही खरी खोटी सुनाने लगे। लोगों ने कहा कि खुशी को इतना हंसने के बजाए अपना छाता खुद पकड़ना चाहिए था। उनका बॉडीगार्ड खुद भीग कर उनके उपर छाता लगा कर उन्हें बारिश से बचा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

और पढ़ें.. 

600 Cr की प्रभास की Kalki 2898 AD तय समय पर नहीं होगी रिलीज, जानें इसके पीछे की 2 बड़ी वजह

Related Video