'गोरखपुर में होगा खेला', अखिलेश यादव ने बताया CM Yogi के गढ़ में सेंध लगाने का प्लान!

Share this Video

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के गढ़ गोरखपुर को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में "गोरखपुर में खेला होगा", जिससे साफ है कि सपा पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी प्रदेश के हर क्षेत्र में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गोरखपुर में भाजपा को चुनौती देने के लिए सपा विशेष अभियान और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दे सकती है। ऐसे में 2027 का विधानसभा चुनाव गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video