Chhattisgarh Boiler Blast : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, कई मजदूरों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh के सिंघीतराई स्थित Vedanta पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Share this Video

छत्तीसगढ़ में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा हो गया। प्लांट में लगे बॉयलर के फटने से जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 15 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं झुलसने से 5 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। 

Related Video