दरकते पहाड़, सड़के बंद और ... हिमाचल में आफत की बारिश । Himachal Flood

Share this Video

बारिश जिसके लिए कुछ दिन पहले तक लोग इंतजार कर रहे थे वह अब आफत बनकर उन पर कहर बरपा रही है। कुदरत के इस कहर के आगे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लगातार बारिश के बाद आ रही बाढ़, भूस्खलन और अन्य समस्याएं लोगों को चौतरफा नुकसान पहुंचा रही हैं। हिमाचल में तो जैसे कुदरत का रौद्र रूप ही दिखाई दे रहा है। कहीं उफनाती नदियां तो कहीं दरकते पहाड़। इन सब के बीच जान बचाने की जंग जारी है। सुरक्षा बलों से लेकर आम जनमानस तक सभी को यह मौसम खूब छका रहा है। अलग-अलग जगहों से सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो यह बताने के लिए काफी हैं कि कुदरत के इस रौद्र रूप के आगे आदमी कितना बेबस है।

Related Video