Surya Murder Case के बाद अब मदरसों पर गिरने लगी गाज, DM ने बताया आगे क्या-क्या होगा?

Share this Video

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्य चौहान हत्याकांड के बाद चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रहमानिया अरबिया कासिम-उल-उलूम और सुल्तान अलाफीन नामक मदरसे बिना वैध पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों परिसरों को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video