
Patna: Khan Sir पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर Raushan Anand का अब एक नया आरोप!
पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने अपनी गिरफ्तारी और मौजूदा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। रौशन आनंद का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR के बाद पटना पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन जिस वास्तविक घटना की शिकायत लेकर वे खुद पहुंचे, उस मामले में कई घंटों तक बैठने के बावजूद उनकी FIR दर्ज नहीं की गई।रौशन आनंद ने बताया कि एडीजी से मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि तय समय तक FIR दर्ज नहीं होती है तो वे न्यायपालिका का रुख करेंगे। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार और न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।इस दौरान रौशन आनंद ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद की वजह से उनका करियर और परिवार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कोचिंग जगत से जुड़े विवादों और अपने पक्ष को विस्तार से रखा।
