
ईरान-इजराइल युद्ध का असर!
जम्मू के आरएसपुरा क्षेत्र में ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध का असर अब बासमती चावल उत्पादकों और मिल मालिकों पर भी पड़ रहा है। इस क्षेत्र की बासमती फसल मुख्य रूप से खाड़ी देशों में निर्यात की जाती है।युद्ध के कारण बासमती शिपमेंट रोक दी गई है, जिससे किसानों और मिल्स को आर्थिक नुकसान और पैसा डूबने का खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों का कहना है कि निर्यात पर रोक लंबे समय तक जारी रही तो उत्पादन और रोज़ी-रोटी पर गंभीर असर पड़ेगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
