Jagannath Rath Yatra 2026 : कहां तक पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारी? सेवक ने दी सब जानकारी

Share this Video

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। तीनों भव्य रथों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब कारीगर रथों को अंतिम रूप देने और सुंदर सजावट में जुटे हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा के साक्षी बनते हैं। इस वर्ष रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने-अपने रथों पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का यह भव्य आयोजन देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

Related Video