
Nazia Khan Threat: 'योगी-अमित शाह जी बचा लो', नाजिया खान को जान से मारने की धमकी?
गाजियाबाद में सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया खान ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। नाजिया का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान के नंबरों से और कथित तौर पर शहजाद भट्टी व उसके सहयोगी से जुड़े नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने दावा किया कि धमकी भरे संदेशों में उनके बेटे का भी जिक्र है। नाजिया के मुताबिक, उन्होंने पुलिस अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम पर उनके बयानों और हिंदू त्योहार मनाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।