30 जून सुबह की बड़ी खबरें: भारत बनाम पाकिस्तान, पानी के लिए बौखलाया PAK और दे दी गीदड़भभकी

Share this Video

30 जून सुबह की बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार पानी के मुद्दे को लेकर चिंता जताता रहा है और भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि किसी ने उनके हिस्से के पानी को रोकने या छूने की कोशिश की, तो उसके "हाथ काट दिए जाएंगे।" उनके इस बयान को भारत के फैसले पर पाकिस्तान की एक और कड़ी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video