
उद्धव की पार्टी में एक और टूट, बैठक में नहीं पहुंचे सांसद-7 दिन का अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। पार्टी के कई सांसदों की नाराज़गी खुलकर सामने आई। उद्धव ठाकरे की आपात बैठक में कम उपस्थिति ने संभावित टूट और बढ़ते असंतोष के संकेत दिए।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर 2022 जैसे बड़ी पार्टी टूट दोहराती दिख रही है। शिवसेना यूबीटी के 6 लोकसभा सांसदों के टूटने की संभावना जताई जा रही है। उद्धव ठाकरे ने इसे रोकने के लिए दिल्ली में आपातकालीन बैठक बुलाई थी हालांकि यह बैठक और भी बड़ा झटका दे गई। तीन पंक्ति के जारी व्हिप के बावजूद बैठक को स्थगित करना पड़ा। कारण था कि बैठक में केवल 3 सांसद ही पहुंचे और 6 बागी सांसद बैठक से नदारद नजर आए। यह बैठक दिल्ली के पुराने संसद भवन में बुलाई गई थी। जारी व्हिप में कहा गया था कि जो लोग बैठक में शामिल नहीं होंगे उनके खिलाफ पार्टी अयोग्यता कार्रवाई शुरू कर सकती हैं। हालांकि इसके बावजूद बागियों के तेवरों पर कोई असर नहीं पड़ा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
