
Tiger Shroff Firing Case: फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, अब मुंबई पुलिस के सामने सच उगलेंगे तीनों आरोपी
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस कोटा से लेकर रवाना हो गई है। कोटा पुलिस के एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा के मुताबिक, तीनों आरोपियों को सक्षम अदालत में पेश किया गया था, जहां से ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने के बाद उन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया। रात में सुरक्षा और आरोपियों की थकान को देखते हुए उन्हें कोटा में ही रखा गया था। अब मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। फिलहाल, इस मामले में किसी अहम खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।