West Bengal Election: बरानगर में भिड़ंत! चुनाव प्रचार के आखिरी दिन TMC-BJP में जोरदार झड़प

Share this Video

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म होने से ठीक पहले बरानगर इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों ओर कहासुनी भी हुई, मामला बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। भाजपा ने आरोप लगाया कि उनके शांतिपूर्ण प्रचार को टीएमसी ने बाधित किया। टीएमसी ने भी इसे भाजपा की बाहरी गुंडागर्दी और उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video