
Ujjain Mosque Case : उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बीच बवाल, भड़क गए मौलाना
मौलाना ने कहा कि उज्जैन में 600 साला पुरानी शाही मस्जिद पर बिल्डोजर की कार्यवाही को लेकर के काफी वहां विवाद खड़ा हो गया है और जब मुसलमानों को पता चला कि मस्जिद तोड़ दी जाएगी तो सारे मुसलमान कई दिन पहले से रोड पर आए हुए हैं मस्जिद की रक्षा और सुरक्षा के लिए मर्द के साथ में महिलाएं भी वो इंसानी ढाल बन कर के खड़े रहे। उससे पहले बातचीत का काम होना चाहिए था, गुफ्तगू होना चाहिए, कमेटी के लोगों और आम जन जो लोग हैं, उन लोगों के साथ में पुलिस और प्रशासन को बातचीत करके मसले का हल निकालना चाहिए या फिर इंदौर हाई कोर्ट का इंतजार करना चाहिए कि वहां पर वहां से क्या आदेश आता है।