
सावन माह में क्यों काशी विश्वनाथ के बाहर फूट-फूटकर रोने लगी लड़की? । Ghazipur Girl Viral Video
सावन माह में भगवान भोले के भक्त दूर-दूर से जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में गाजीपुर में पहुंची एक युवती रोते हुए नजर आ रही है। वह दावा कर रही है कि रात 3 बजे से दर्शन के लिए खड़ी है। हालांकि मंदिर के पास पहुंचने पर उससे आईडी मांगी गई औऱ उसे रोक दिया गया। युवती के द्वारा इस वीडियो में रोते-रोते आपबीती बताई गई।