
Mahakal Bhasma Aarti Video: सावन के पहले दिन रात 3 बजे हुई महाकाल की भस्मारती, देखें वीडियो
Mahakal Bhasma Aarti Video Today: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां रोज सुबह की जाने वाली भस्म आरती भी विश्व प्रसिद्ध है। देखें सावन के पहले दिन की भस्मारती की वीडियो…
Mahakal Bhasma Aarti Today Video: भगवान शिव का प्रिय सावन मास इस बार 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो चुका है। इस मौके पर देश भर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में इस सावन के पहले दिन भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने रोज सुबह 4 बजे की जाने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती को 3 बजे करने का निर्णय लिया है। सावन के पहले दिन यानी 30 जुलाई की सुबह भी विधि-विधान से भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई।