दिग्विजय सिंह की कार ने बाइकर को ऐसे उड़ाया कि वो 10 फीट दूर जाकर गिरा, ऐसा रहा पूर्व सीएम का रियेक्शन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की कार से 9 मार्च को एक एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी ने एक बाइकर को टक्कर मार दी। बाइकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा

Share this Video

राजगढ़. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की कार से 9 मार्च को एक एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी ने एक बाइकर को टक्कर मार दी। बाइकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। घटना मप्र के राजगढ़ जिले में हुई। हादसे में बाइकर को सिर में चोट आई हैं। दिग्विजय सिंह ने उसे खुद अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसे भोपाल रेफर किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हुआ यूं था कि दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वे राजगढ़ के लिए रवाना हुए। तभी दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइकर टर्न लेकर उनकी गाड़ी के सामने आ गया। घायल युवक का नाम रामबाबू बागरी (20) निवासी परोलिया बताया गया है। दिग्विजय सिंह ने युवक के इलाज का खर्चा उठाने की बात कही है। हालांकि दिग्विजय सिंह की गाड़ी की स्पीड कम थी। बाइकर गलत टर्न ले गया था।

यह भी पढ़ें
एक लापरवाही ने इस फेमस IAS का पूरा करियर सत्यानाश किया, सरकार ने गुस्से में राहुल गांधी के क्षेत्र में कर दिया ट्रांसफर
इतिहास बनने जा रही ये शादी: सलमान खान से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज होंगे नेताजी की भव्य शादी में शामिल, मोदी-मुर्मू को भी न्यौता

Related Video