सफाईकर्मी महिला ने 3 महीने की सैलरी मांगी तो हैवान बना मालिक, जानवरों की तरह बरपाया कहर-शर्मनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर इंसानियत का सिर झुकाने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स सफाईकर्मी महिला को लात-घूसों से जमकर पीट रहा है। उसकी गलती ये थी कि उसने अपनी तीन महीने की सैलरी जो मांग ली थी। यह घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड की है।

/ Updated: Mar 23 2023, 11:59 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामाला सामने आया है। जहां एक सफाईकर्मी महिला को उसके सुपरवाईजर ने जानवरों की तरह लात-घूसों से पीटा। पीड़िता चीखती-चिल्लाी रही, लेकिन वो राक्षस की तरह उस पर कहर बरपाता रहा। महिला की गलती बस इतनी सी थी कि उसने हिम्मत करके अपना हक मांग लिया था। सफाईकर्मी महिला को पिछले तीन महीने से पगार नहीं मिली थी। इसलिए उसने अपने सुपरवाइजर से तीन माह की सैलरी मांगी, तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

वीडियो देखकर जमकर भड़के लोग
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड से सामने आई है। जहां एक महिला सफाईकर्मी की इतनी बेरहमी से पिटाई की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसे देखकर यूजर ने आरोपी की जमकर क्लास लगाई है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हर्षद खान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़िता से पूछताछ जारी है।

इतना पीटा की चेहरे और नाक-कान से बहने बहने लगा खून
बता दें कि अनुराग चड्ढा नाम के युवक ने अपने टि्वटर हैंडल पर यह शर्मनाक वीडियो शेयर किया हुआ है। जिसमें उन्होंने कमेंट्स  करते हुए लिखा- साफ सफाई करने वाली एक महिला ने अपने मालिक से पिछले 3 महीने की सैलरी मांगी थी। सैलरी देने के बजाय मालिक ने नौकरानी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के चेहरे और नाक-कान में गंभीर चोटों आई हुई हैं। उसके हाथ-पैर से खून भू बहा है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें-30 फीट ऊंचाई पर Excited होकर बोली महिला-यह खतरनाक है, संयोग से उसी समय झूला टूट गया, क्या देखा है इसका Video?