मेरठ: एक साथ उठे 10 जनाजे, रोया हुजूम-बेहोश हुए कई लोग

यूपी के मेरठ में हुए हादसे के बाद गम का माहौल देखा गया। जब एक साथ 10 जनाजे उठे तो हर आंख नम नजर आई। इस बीच कई लोग बेहोश होकर गिर गए। तमाम राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौके पर पहुंचीं।

/ Updated: Sep 16 2024, 10:22 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मेरठ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हजारों की गमगीन भीड़ देखी गई। चारों ओर सन्नाटा ही सन्नाटा नजर आया। देर शाम एक-एक कर कंपकंपाते हाथों से शवों को उठाया गया। शवों के उठते ही एक बार फिर सन्नाटे को चीरने वाली चीखें सुनाई दी। यह चीत्कार इतनी तेज थी कि सभी का कलेजा ही बैठ जाए। आंखों से आंसू और हुजूम के लिए रोती महिलाएं, यह नजारा देख कई लोग गश खाकर गिर गए। ज्ञात हो कि जाकिर कॉलोनी में शनिवार की शाम को चार बजे तीन मंजिला मकान गिर गया था। जिसके बाद परिवार के दस लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में गम का माहौल देखा गया और राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भी मौके पर पहुंचकर शोक जाहिर किया।