कभी बाल पकड़ा तो कभी एक-दूसरे को मारे थप्पड़...VIDEO में देखें 2 लड़कियों का द्वंद युद्ध
यूपी के गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवतियां आपस में मारपीट करती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच जारी है।
गोरखपुर: गोलघर में युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कियां आपस में एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती है और जमकर थप्पड़ों की बरसात करती हैं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कैंट थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो गोलघर स्थित जीडीए टावर का है। यहां रेस्टोरेंट में लड़कियों के गुट में मारपीट हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच कुछ लोग वहां बीच-बचाव करते भी नजर आते हैं।