दुबई में तैनात कानपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट की करतूत सुनकर सभी हैरान है। आरोपी ने 25 लाख दहेज न देने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। इससे पहले पत्नी का गर्भपात भी करवाया गया।
अमरोहा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर में मसाज के बाद लोगों से इच्छा पूरी करने के बारे में पूछा जाता था।
ढाबा मालिक और उसके भाई की निर्ममता से पिटाई करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाहियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि खाने के पैसे मांगने पर नशे में धुत सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी थी।
संभल जिले के चंदौसी में दो महिलाएं मामूली सी बात पर छात्रा के साथ हैवानियत पर उतर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी ने छेड़छाड़ के बाद छात्रा के मित्र के साथ मारपीट भी की। फिलहाल छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
गोरखपुर में आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा सड़क पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर नारेबाजी करते हुए नजर आए। आम जनता से भी समर्थन की अपील वहां पर की गई।
सांसद लल्लू सिंह ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों करोड़ की परियाजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बिल्कुल न के बराबर है। जनप्रतिनिधि चाहकर भी इसमें अपने सुझाव नहीं दे पाते हैं।
देवरिया में बारिश के पानी को लेकर चाचा-भतीजे के बीच में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला करने लगे। एक-दूसरे पर किए गए ताबड़तोड़ हमले में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
इंडियन ब्लॉस्टर चेतन दत्ता ने एक बटन दबाकर देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग को महज कुछ सेकेंड में जमींदोज कर दिया। जब ट्विन टॉवर गिर रहा था, तब वह इसके सबसे करीब मौजूद रहने वाले शख्स थे।
मैनपुरी में 2 सगी बहनों समेत 3 की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।