1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था पर रागिनी सोनकर ने CM योगी से किया सवाल

यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ द्वारा रखे गए वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने तीखे सवाल दागे। उन्होंने विभिन्न विभागों के योगदान और इसे कैसे बढ़ाया जाए, इस बारे में जानकारी मांगी। 

Share this Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी बनाने का जिक्र यूपी विधानसभा में किया। जिसको लेकर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने मुख्यमंत्री से तीखे सवाल किए और उनका जवाब मांगा। रागिनी ने अर्थव्यवस्था से लेकर आयकर तक हर विषय पर सवाल उठाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इन सवालों का जवाब संतुलित और सीधे तरीकों से दिया। सपा विधायक ने कहा कि प्रदेश वन ट्रिलियन इकॉनमी पर कब तक पहुंचेगा। कौन-कौन से विभाग इसमें ज्यादा और कौन कम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं। किस तरह से उनका कंट्रीब्यूशन बढ़ाया जाए। रागिनी ने आगे कहा कि विभागों का नाम तो है लेकिन कंट्रीब्यूशन की डिटेल नहीं दी गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video