Diwali 2021: धनतेरस पर नहीं लेकर आनी चाहिए 10 में से कोई भी चीज, बरकत नहीं दुर्भाग्य का सूचक हैं ये वस्तुएं

वीडियो डेस्क। धनतेरस पर खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। सोने चांदी हीरे जवाहरत से लेकर बर्तन झाड़ू और धनिया खरीदते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। हम आपको 10 ऐसी चीजें बात रहे हैं जिनमें से एक भी धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। 
 

/ Updated: Oct 27 2021, 08:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। धनतेरस पर खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। सोने चांदी हीरे जवाहरत से लेकर बर्तन झाड़ू और धनिया खरीदते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। हम आपको 10 ऐसी चीजें बात रहे हैं जिनमें से एक भी धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। 

1. धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन नहीं खरदीने चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। धनतेरस पर पीतल खरीदना शुभ होती है। 
2.  एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। धनतेरस के  त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज घर नहीं लानी चाहिए।
3. धनतेरस पर भूलकर भी लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।  ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।
4. धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
5.  धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं। प्लास्टिक का सामान बरकत नहीं देता है। 
6. धनतेरस पर सेरामिक यानि कि चीनी मिट्टी से बने बर्तन या गुलदस्ता नहीं खरीदने चाहिए। इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत नहीं होती। 
7. धनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
8. धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें घर नहीं लानी चाहिए। काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। 
9. धनतेरस के दिन मिलावटी चीजों से सतर्क रहिए। इस दिन शुद्ध तेल या घी का दीपक जलाने से बरकत आती है। 
10. धनतेरस पर अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे घर में लाने से पहले पानी या चावल से भर लें। घर में खाली बर्तन लेकर प्रवेश ना करें।