इन 4 जगहों पर बप्पा का होता है भव्य स्वागत, वीडियो में देखें कैसे मनाया जाता है उत्सव

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने ही वाला है। पूरे भारत में ये त्यौहार बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

/ Updated: Aug 29 2019, 07:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उज्जैन. गणेश उत्सव २ से १२ सितम्बर तक मनाया जाएगा। पूरे भारत में ये त्यौहार बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लेकिन देश में चार जगहों पर इसकी धूम और रौनक देखने वाली होती है। 

भगवान गणेश को मुंबई का संरक्षक माना जाता है। हर साल यहां 60 हजार से ज्यादा मूर्तियां स्थापित की जाती हैं।गाजे-बाजे के साथ जहां बप्पा का स्वागत होता है, वहीं इनके विर्सर्जित होने पर लोग दुखी भी हो जाते हैं। 

हैदराबाद में देश के सबसे बड़े गणेशजी स्थापित हैं। निजामों के इस राज्य में भी गणेश जी की महिमा का गुणगान किया जाता है। 

महाराष्ट्र के कोंकण तट पर स्थित गणपति पुले में स्थित स्वयंभू मंदिर में गणेश उत्सव मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में गणेश जी की उत्पत्ति स्वयं हुई थी। 

इसके अलावा पुणे में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाई जाती है। आज ये त्योहार यहां के लोगों के बीच उत्सव का कारण है।