संकटों में फंसे हैं? कहीं केतु तो आपकी मुसीबतें नहीं बढ़ा रहा, जानें क्यों हैं केतु अशुभ और कैसे बचें

ज्योतिष शास्त्र में केतु को पाप ग्रह माना गया है। इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई संकट आते हैं। कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति अपने जीवन में कई गलत डिसिजन लेता है। वह बुरी आदतों का शिकार भी हो सकता है, साथ ही उसे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। कुछ साधारण ज्योतिषीय उपाय कर केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
 

/ Updated: Feb 04 2020, 06:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में केतु को पाप ग्रह माना गया है। इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई संकट आते हैं। कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति अपने जीवन में कई गलत डिसिजन लेता है। वह बुरी आदतों का शिकार भी हो सकता है, साथ ही उसे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। कुछ साधारण ज्योतिषीय उपाय कर केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को व्रत रखें।
2. भैरवजी की उपासना करें। केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाएं।
3. प्रतिदिन शाम को गाय के घी का दीपक तुलसी के पौधे के सामने लगाएं।
4. हरा रुमाल सदैव अपने साथ में रखें, बरफी के चार टुकड़े बहते पानी में बहाएं।
5. तिल के लड्डू सुहागिनों को खिलाएं और तिल का दान करें।
6. कन्याओं को रविवार के दिन मीठा दही और हलवा खिलाएं।
7. कृष्ण पक्ष में प्रतिदिन शाम को एक दोने में पके हुए चावल लेकर उस पर मीठा दही व काले तिल डाल कर दान करें। अगर दान न कर पाएं तो यह दोना पीपल के नीचे रखकर केतु दोष शांति के लिए प्रार्थना करें।