इन नवरात्रे आपके मन में उठ रहे 15 सवालों के जवाब देंगी माता रानी, जानिए कैसे मिलेगा आपको उत्तर

वीडियो डेस्क। इस बार चैत्र मास की नवरात्रि 25 मार्च, बुधवार से शुरू हो रही है, जो 2 अप्रैल, गुरुवार तक रहेगी। इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है।

/ Updated: Mar 24 2020, 02:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार चैत्र मास की नवरात्रि 25 मार्च, बुधवार से शुरू हो रही है, जो 2 अप्रैल, गुरुवार तक रहेगी। इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर हम आपके लिए लाएं हैं नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र। इस चक्र के माध्यम से आप अपने जीवन की परेशानियों व सवालों का हल आसानी से पा सकते हैं। इस चक्र की उपयोग विधि इस प्रकार है-

 

ये है उपयोग विधि
जिसे भी अपने सवालों का जवाब या परेशानियों का हल जानना है वो पहले 5 बार ऊँ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करने के बाद 1 बार इस मंत्र का जाप करें-
या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

इसके बाद आंखें बंद करके अपना सवाल पूछें और माता दुर्गा का स्मरण करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने प्रश्न का उत्तर समझें।

धन लाभ के साथ मान-सम्मान मिलने के योग भी बन रहे हैं।
2. पैसों को नुकसान हो सकता है या कुछ और बुरा भी होने की आशंका है।
3. अभिन्न मित्र अथवा प्रिय से मिलन होगा, जिससे मन खुश होगा।
4. कोई बीमारी हो सकती है। इसलिए कोई बड़ा निर्णय अभी न लें तो बेहतर रहेगा।
5. जो भी काम आपने सोचा है, उसमें आपको सफलता मिलेगी, निश्चिंत रहें।
6. कुछ दिन कार्य टाल दें। इसमें किसी से कलह अथवा कहासुनी हो सकती है, जिसके दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।
7. आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
8. आप जो काम करना चाहते हैं, उसे करने का विचार छोड़ दें। इस काम में आपको परेशानी हो सकती है।
9. समाज अथवा सरकार की दृष्टि में सम्मान बढ़ेगा। आपका सोचा हुआ कार्य अच्छा है।
10. आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, अत: काम की शुरूआत कर सकते हैं।
11. आप जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, उसमें हानि की आशंका है।
12. आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। पुत्र से भी आपको विशेष लाभ मिलेगा।
13. शनिदेव की उपासना करें, कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
14. आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। चिंताएं मिटेंगी, सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।
15. आर्थिक तंगी के कारण ही आपके घर में सुख-शांति नहीं है। एक माह बाद स्थितियां बदलने लगेंगी, धैर्य एवं संयम रखें।