जानें रक्तदान क्यों हैं महादान?...आपकी हर परेशानी का कैसे है समाधान

वीडियो डेस्क। ज्योतिष में मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति कहा गया है। इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र होता है। मंगल के शुभ फल से भूमि, संपत्ति का सुख प्राप्त होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगल के अशुभ फल को कम करने के लिए कुछ खास उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

/ Updated: Feb 01 2020, 07:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ज्योतिष में मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति कहा गया है। इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र होता है। मंगल के शुभ फल से भूमि, संपत्ति का सुख प्राप्त होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगल के अशुभ फल को कम करने के लिए कुछ खास उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. मंगल अशुभ होने पर मीठी रेवड़ी या बताशे पानी में बहाएं। कोई भी वस्तु मुफ्त में न लें। सुबह के नाश्ते में मीठा अवश्य खाएं।
2. मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं और सबको प्रसाद के रूप में बांट दें।
3. मसूर की दाल बहते हुए जल में प्रवाहित करें और इस दाल का दान भी करें तो मंगल देव बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
4. लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों का दान करें। रक्तदान करने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर देते हैं।
5. तांबे या सोने की अंगूठी में मूंगा जड़वाकर पहनें, लेकिन रत्न पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी को अपनी कुंडली अवश्य दिखवाएं।
6. बंदरों को भोजन कराएं। कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।
7. चांदी के कड़े में तांबे की कील जड़वाकर पहनें। लाल रंग का रूमाल हमेशा साथ रखें।