हथेली पर यहां हो त्रिशूल या त्रिकोण का निशान तो व्यक्ति बन सकता है अच्छा बॉस

हमारी हथेली में इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है। जिन लोगों की हथेली में ये पर्वत उभरा हुआ और सुंदर दिखाई देता है, वे लोग अपने जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य संबंधी बातों मालूम हो सकती हैं। यहां जानिए गुरु पर्वत से जुड़ी खास बातें...

/ Updated: Apr 26 2020, 07:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हमारी हथेली में इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है। जिन लोगों की हथेली में ये पर्वत उभरा हुआ और सुंदर दिखाई देता है, वे लोग अपने जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य संबंधी बातों मालूम हो सकती हैं। यहां जानिए गुरु पर्वत से जुड़ी खास बातें...

1. गुरु पर्वत पर तारे का निशान हो या रेखाओं से बने त्रिकोण या त्रिशूल का चिह्न दिखाई देता है तो व्यक्ति अच्छा बॉस बन सकता है।
 

2. गुरु पर्वत पर कोई जाली या धब्बा हो तो ये व्यक्ति की कमजोर नेतृत्व क्षमता की निशान है।
 

3. ज्यादा उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ नहीं होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति अहंकारी भी हो सकता है।
 

4. सामान्य स्थिति तक उभरा हुआ गुरु पर्वत व्यक्ति को संवेदनशील और विनम्र बनाता है। ऐसे लोग दूसरों के सुख के लिए भी काम करते हैं।
 

5. यदि गुरु पर्वत पर गड्‌ढा दिखाई देता है तो व्यक्ति भाग्य का साथ प्राप्त नहीं कर पाता। साथ ही ऐसा लोग दूसरों के अधीन रहकर ही काम करते हैं। पर्वत क्षेत्रों पर गड्‌ढा हो तो पर्वत के सभी शुभ लक्षण खत्म हो जाते हैं।