लॉकडाउन में दिनभर सो रहे हैं...क्या आपने भी देखा है ये सपना, हो सकता है शुभ संकेत

वीडियो डेस्क। ज्योतिष में कई ऐसी विधियां बताई गई हैं, जिनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। ऐसी ही एक विद्या 

Share this Video
वीडियो डेस्क। ज्योतिष में कई ऐसी विधियां बताई गई हैं, जिनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। ऐसी ही एक विद्या है स्वप्न ज्योतिष। इस विधि में सपनों के माध्यम से भविष्य से जुड़ी बातें मालूम हो सकती हैं। सपने संकेत देते हैं कि आने वाला कल कैसा होगा? अगर किसी व्यक्ति का भविष्य अच्छा है तो कैसे-कैसे सपने दिखाई देते हैं...
1. यदि किसी व्यक्ति को सपने में ये दिखता है कि उसे नारियल का प्रसाद मिल रहा है तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसा होने पर निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
2. अगर किसी व्यक्ति को खुद की मृत्यु का सपना आता है और वह खुद का अंतिम संस्कार होते हुए देखता है तो ये शुभ संकेत है। ऐसा होने पर भविष्य में किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।
3. यदि किसी व्यक्ति को सपने में दिखाई देता है कि वह पहाड़ पर चढ़ रहा है तो यह भी एक शुभ संकेत है। आने वाले कल में कुछ अच्छा होगा।
4. यदि किसी व्यक्ति को सपने में कोई धार्मिक कार्य होते हुए दिखे या देवी-देवता की मूर्ति दिखाई देती है तो उसे शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
5. यदि कोई व्यक्ति खुद को सपने में रोते हुए देखता है तो उसे भी निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऐसी संभावनाएं बनती हैं।
इन 5 सपनों में से कोई भी सपना आपको दिखाई दे तो समझ लें कि आपके व्यवसाय या नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

Related Video