इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए बेचा था पूरा घर, पति ने छोड़ा तो रो-रोकर पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा बंसल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसमें उनका रो-रोकर बुरा हाल होता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वे पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं।

Share this Video

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा बंसल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसमें उनका रो-रोकर बुरा हाल होता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वे पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, वीडियो में नेहा कहती दिखाई दे रही हैं कि 6 महीने पहले उन्होंने NRI विजय ठाकुर से शादी की थी, जो कि अमेरिका का निवासी है। शादी के लिए नेहा ने अपना पूरा घर-बार बेच दिया था उनकी माता-पिता कोई भी नहीं है। अब उसने नेहा को छोड़ने का मूड़ बना लिया है और बोला है कि भारत का कानून और पीएम मोदी उसका कुछ नहीं कर पाएंगे। बता दें, नेहा हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली हैं और वो भोजपुरी समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Related Video